फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंजार में भाजपा-कांग्रेस का नए चेहरों पर दाव

बंजार में भाजपा-कांग्रेस का नए चेहरों पर दाव

Sun, 29 Oct 2017 05:52 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
बंजार में भाजपा-कांग्रेस का नए चेहरों पर दाव

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू।
बंजार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला होगा। यहां चुनावी मैदान में उतरे तीनों प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी और कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह दोनों युवा हैं।

भाजपा की ओर से छात्र राजनीति से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले सुरेंद्र शौरी मैदान में हैं। जबकि युवा कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के पुत्र आदित्य विक्रम सिंह को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। सुरेंद्र शौरी के लिए परिजन समेत कार्यकर्ता प्रचार कर रहे हैं। जबकि आदित्य विक्रम के लिए उनकी मां शिवानी सिंह कार्यकर्ता संग घर-घर पहुंच रही हैं। बंजार में धीरे-धीरे सियासी माहौल गरमा है।
विज्ञापन


दोनों ही प्रत्याशी इन दिनों गड़सा घाटी में डटे हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस से कर्ण सिंह ने भाजपा के पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा को 9292 मत से मात दी थी और प्रदेश सरकार में मंत्री का ओहदा संभाला था। गत चुनाव में पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान पर थे। विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही धड़ों में बंटी हुई थी। भाजपा से पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा जबकि कांग्रेस से राम सिंह मियां और दुष्यंत टिकट की दौड़ में थे, लेकिन सभी ने संगठन का साथ देते हुए एकजुटता का परिचय दिया है। इससे यहां मुकाबला रोचक हो गया है। दोनों युवाओं के बीच कुर्सी के लिए टक्कर होगी। हालांकि बसपा से एक प्रत्याशी भी मैदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मतदाता ज्यादा
बंजार विधानसभा क्षेत्र में कुल 66019 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 33868 और महिलाएं 32151 हैं। महिला मतदाताओं के मुकालबे पुरुष अधिक हैं।


2012 में किसे मिले कितने मत
पार्टी उम्मीदवार मत
कांग्रेस कर्ण सिंह 29622
भाजपा खीमी राम शर्मा 20330
सीपीएम नारायण सिंह 474
निर्दलीय परस राम 412
एलजेपी तेजा सिंह 226

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed