फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में दस पार्किंग स्थल, फिर भी सड़क पर खड़े वाहन

कुल्लू में दस पार्किंग स्थल, फिर भी सड़क पर खड़े वाहन

Sun, 29 Oct 2017 05:54 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में दस पार्किंग स्थल, फिर भी सड़क पर खड़े वाहन
parking - फोटो : अमर उजाला

रोशन ठाकुर

विज्ञापन

कुल्लू।
जिला मुख्यालय में करीब दस पार्किंग स्थल होने पर भी लोग वाहनों को बेतरतीब तरीके से सड़क किनारे खड़ा करने को मजबूर हैं। गांधीनगर से लेकर रामशीला तक यह समस्या है, लेकिन जिला मुख्यालय ढालपुर में यह दिक्कत सबसे ज्यादा विकराल हो गई है।

यहां एसपी कार्यालय, कोर्ट परिसर के बाहर, उपायुक्त कार्यालय के दोनों तरफ, बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर तथा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से बाहर होकर गुजरने वाली सड़क से लेकर कॉलेज गेट तक सड़क किनारे लोग वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। इसके अलावा यह समस्या कलाकेंद्र के बाहर से जाने वाली सड़क पर खड़े वाहनों से जाम जैसे हालात बने रहते हैं। हालांकि जिला मुख्यालय में नगर परिषद की करीब एक दर्जन पार्किंग स्थल होने का दावा करती है, लेकिन यह पार्किंग स्थल वाहनों की पार्किंग के लिए छोटी पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


शहरवासी टेक चंद, शेर सिंह, लाल चंद ठाकुर, हेत राम, दीपक ठाकुर, सुरेश कुमार, राजेंद्र,राज कुमार, अनिल कुमार, जय सिंह, दिले राम, अमर सिंह, कुशाल सिंह, राम सिंह, मनोहर लाल, संजय शर्मा, संगत राम तथा जय चंद का कहना है कि जिला मुख्यालय में दिनों-दिन वाहनों की संख्या एकाएक बढ़ रही है। ऐसे में नेताओं को इस ओर ध्यान की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय राजनीति दलों के नेता पार्किंग बनाने की बात तो करते हैं लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद वह अपने वादे भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगते जाम का कारण भी सड़क किनारे खड़े वाहन ही मुख्य कारण है। ऐसे में स्थानीय विधायक, प्रशासन व नगर परिषद को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दर्जन पार्किंग बनेगी
शहर में अम्रुत योजना के तहत आधा दर्जन से अधिक नई पार्किंगों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कलाकेंद्र में तैयार पार्किंग से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

महेश्वर सिंह, भाजपा प्रत्याशी कुल्लू सदर

मास्टर प्लान बनाने की जरूरत
कुल्लू शहर में पार्किंग की समस्या में एक विकराल रूप धारण करने जा रही है। इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाने की जरूरत है। ताकि अगले दस सालों तक पार्किंग की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
सुंदर सिंह ठाकुर, कांग्रेस प्रत्याशी कुल्लू सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed