फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   70% work of Devta Than Temple completed

Kullu News: देवता थान मंदिर का 70 फीसदी कार्य पूरा

Wed, 07 Jan 2026 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Jan 2026 05:43 AM IST
विज्ञापन
70% work of Devta Than Temple completed
थरमाण में 20 लाख से बन रहा देवता का भव्य मंदिर
विज्ञापन

हारियान और भक्त कर रहे निर्माण में सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठाता देवता थान स्थित थरमाण का नए सिरे से मंदिर का निर्माण कार्य करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। देवता के आदेश के अनुसार मंदिर का काम छह नवंबर से गांव थरमाण में देव विधि के मुताबिक शुरू हुआ था।
मंदिर के निर्माण में लकड़ी का हस्तेमाल हो रहा है। देवता का पुराना मंदिर काफी जर्जर हो गया था। लिहाजा मंदिर को नए सिरे से बनाने का आदेश देवता ने दिया है। मंदिर निर्माण कमेटी के चेयरमैन अधिवक्ता अमर ठाकुर, कारदार भोला राम, पुजारी अनिश भंडारी ने कहा कि 6 नवंबर से देव विधि के अनुसार मंदिर का काम आरंभ किया था।
विज्ञापन

मंदिर निर्माण में 20 लाख रूपये खर्च होने का अनुमान है। मंदिर निर्माण कमेटी प्रधान रूप सिंह, महासचिव रूम सिंह भंडारी, उपप्रधान प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष अनूप ठाकुर, पूर्व पंच जय चंद, रविद्र शर्मा, राजकुमार, ज्ञान ठाकुर, पंच गिरधारी, लाल, सोहन सिंह, डोले सिंह, अनूप भंडारी, पूर्व उपप्रधान अरविंद लाला ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए हारियान और भक्त खुलकर अनुदान दे रहे हैं। कहा कि एक माह के भीतर मंदिर का काम पूरा होने की संभावना है। मंदिर निर्माण कमेटी ने तमाम भक्तों और श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed