फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   70 percent students reached schools on the first day

पहले दिन स्कूलों पहुंचे 70 फीसदी विद्यार्थी

Wed, 10 Nov 2021 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
70 percent students reached schools on the first day
कुल्लू। जिले में तीसरी से सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन कुल्लू में 70 फीसदी विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। कैबिनेट के फैसले के बाद विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया गया। कुल्लू के 760 राजकीय प्राथमिक तथा 120 उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 11634 विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाएं लगाने पहुंचे।
विज्ञापन

हालांकि शिक्षा विभाग के माइक्रो प्लान के तहत बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। स्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कक्षाओं में विद्यार्थियों को एक-दूसरे से उचित दूरी पर बिठाया गया। बता दें कि कोरोना काल में 21 माह बाद दोबारा से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने का सरकार ने फैसला लिया है। इसके चलते बुधवार को तीसरी से सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्कूलों में पढ़ाई की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में पहले दिन 70 फीसदी विद्यार्थी ही नियमित कक्षाएं लगाने पहुंचे। कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगी। अभिभावकों ने भी बच्चों के स्कूल लगने से राहत की सांस ली है। लंबे समय से स्कूल बंद रहने के कारण उन्हें बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही थी। उधर, इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जिला कुल्लू में पहले दिन 11634 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed