फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   65045 student attend online classes in kullu distric

कुल्लू में 65045 विद्यार्थियों की लगेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
65045 student attend online classes in kullu distric
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के बीच पाबंदियां जारी है। स्कूल के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को ही स्कूल बुलाया गया है। शिक्षा निदेशालय के आग्रह पर सरकार ने नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं लगाने का फैसला लिया है। जबकि प्रारंभिक से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

ऐसे में जिले में 65045 विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। विद्यार्थियों को अध्यापक ऑनलाइन ही पढ़ाएंगे। विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखकर समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसका पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला कुल्लू में सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। वर्तमान में प्री-प्राइमरी से लेकर आठवीं तक निजी स्कूलों में 26484 और सरकारी में 38561 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी विद्यार्थियों की अब दोबारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा में परेशानी न हो, इसके लिए पाठ्यक्रम को सरल बनाया गया है। हालांकि शिक्षकों को विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के सभी 65045 विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगेंगी।
किस कक्षा में कितने विद्यार्थी
कक्षा निजी स्कूल सरकारी स्कूल
प्री-प्राइमरी 4200 1931
प्राथमिक 14611 21459
मिडल 7673 15171
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed