फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी में हिमखंड गिरने का खतरा

बर्फबारी में हिमखंड गिरने का खतरा

Sun, 20 Jan 2019 07:34 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 20 Jan 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी में हिमखंड गिरने का खतरा
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में शनिवार रात से रुक-रुक कर बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। लिहाजा जिला प्रशासन ने घाटी में अलर्ट जारी किया है। साथ ही हिमखंड गिरने की संभावना जताई है। प्रशासन ने हिमखंड गिरने वाली जगहों पर न जाने की चेतावनी दी है।
बर्फबारी के कारण घाटी के भीतर वाहनों में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। सड़कों में बर्फ की परत जम जाने से वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। घाटी में त्यौहारों का दौर होने के कारण बर्फबारी के बावजूद केलांग में तैनात सरकारी कर्मचारी अपने घरों की तरफ रुख कर रहे हैं। 21 जनवरी को लाहौल के पट्टन घाटी में मशालों के त्यौहार हालड़ा का आयोजन होेना है। लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के बीच अपने घरों से दूर केलांग और उदयपुर में तैनात स्थानीय सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कार्यकारी उपायुक्त अमर नेगी ने बताया कि मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक घाटी में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लेवल-1 के हिमखंड गिरने की संभावना है। प्रशासन ने सभी विभागों और पंचायतों को सूचित कर इस खतरे से आगाह किया है। नेगी ने बताया कि बर्फबारी के बावजूद घाटी में बिजली और फोन की सुविधा सुचारु है।
विज्ञापन


बर्फबारी से फिसलने पर कई बच्चे चोटिल
बर्फबारी के बीच बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। बर्फ में फिसलने के कारण घाटी में कई बच्चों को चोटें भी आई हैं। केलांग, उदयपुर, गोंधला और कोकसर में पांच से दस सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने से तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे आ गया और पानी की पाइप जम रही है। इससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed