फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   डंपिंग साइट के लिए डुघीलग, बजौरा का चयन

डंपिंग साइट के लिए डुघीलग, बजौरा का चयन

Sat, 12 Jan 2019 07:05 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
डंपिंग साइट के लिए डुघीलग, बजौरा का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से पांच जनवरी को दिए गए आदेश के बाद जिला प्रशासन व नगर परिषद ने शहर के कूड़ा कचरा को डंप करने के लिए नई साइट की तलाश शुरू कर दी है। कूड़े-कचरे के निष्पादन के लिए प्रशासन, नगर परिषद कुल्लू ने बजौरा तथा डुघीलग में नई साइटों का चयन किया। नई डंपिंग साइट की एनओसी लेने के लिए 12 और 13 जनवरी को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर शनिवार को ग्राम पंचायत बजौरा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसमें डंपिंग साइट पर चर्चा की गई।
हाईकोर्ट ने डीसी कुल्लू से दो हफ्ते के भीतर नई साइट तलाश करने की रिपोर्ट देने को कहा है, जबकि पिरड़ी कूड़ा संयंत्र को पर्यावरण की दृष्टि से एनजीटी ने बंद कर दिया है। ऐसे में शहर से रोजाना निकलने वाले करीब सात टन कचरे का निष्पादन करना नगर परिषद के लिए गले की फांस बन गया है। बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने नगर परिषद कुल्लू व जिला प्रशासन को एनजीटी के आदेशों का पालन करने के आदेश दिए हैं। उधर, पांच जनवरी को हिमाचल हाईकोर्ट ने ठोस तरल कचरा प्रबंधन को व्यापक तरीके से निष्पादन करने को कहा है। इसमें पिरड़ी कूड़ा संयंत्र का मामला भी शामिल था। कूड़े-कचरे के निष्पादन को लेकर सख्त हुए हाईकोर्ट के बाद जिला प्रशासन व नगर परिषद कुल्लू ने बजौरा तथा डुघीलग में नई साइटों का चयन किया। इनकी एनओसी लेने के लिए विशेष ग्राम सभा को रखा गया है। कोर्ट ने कूड़ा कचरा को डंपिंग साइट की एनओसी न देने वाली पंचायतों के नाम भी रिपोर्ट में देने को कहा है। एनओसी न देने की कोई ठोस वजह नहीं हुई तो उन पंचायतों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है। इसके लिए बजौरा व डुघीलग पंचायतों में नई साइट के लिए जगह देखी गई है।
विज्ञापन


पिरड़ी में रात को कूड़ा फेंकने का आरोप
कुल्लू। पिरड़ी कूड़ा संयंत्र बंद करने के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर रात के अंधेरे में पिरड़ी में कूड़ा फेंकने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने नप कुल्लू की गाड़ियों को पिरड़ी में अंधेरा में देखा है। ऐसे में वन अधिकार समिति के साथ मौहल व बल्ह के ग्रामीण सतर्क हो गए और रातके समय पहरा देने की योजना बना रहे है। अरुण शर्मा ने कहा कि नगर परिषद, प्रशासन व पुलिस को कोर्ट को आदेशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा में लोगों ने जताया विरोध
कुल्लू। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन की ओर से बजौरा व डुघीलग में देखी गई नई साइट के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को बजौरा पंचायत में इस बारे में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने कूड़ा कचरा को डंपिंग करने के लिए जगह देने का विरोध किया है। ग्राम सभा में प्रशासन की ओर से तहसीलदार भुंतर दीक्षांत ठाकुर मौजूद रहे। इसके अलावा नगर परिषद के पदाधिकारी व अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि ग्राम सभा में लोगों ने अपत्ति जताते हुए विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्राम सभा में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट को हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेगा। 13 जनवरी को डुघीलग पंचायत में ग्राम सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed