फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सूर्या रिटर्न की शूटिंग को कर्नाटक जाएंगे कुल्लू के सुभाष

सूर्या रिटर्न की शूटिंग को कर्नाटक जाएंगे कुल्लू के सुभाष

Fri, 02 Nov 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सूर्या रिटर्न की शूटिंग को कर्नाटक जाएंगे कुल्लू के सुभाष
सूर्या रिटर्न की शूटिंग को कर्नाटक जाएंगे कुल्लू के सुभाष
विज्ञापन

तमिल फिल्म की कर्नाटक में एक सप्ताह तक होगी शूटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते लोरन निवासी सुभाष गौतम (रैंबो) तमिल फिल्म सूर्या रिटर्न की शूटिंग के लिए कर्नाटक जाएंगे। तमिल फिल्म में कुल्लू के सुभाष गौतम पुलिस कमिश्नर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की पहले चरण की शूटिंग कुल्लू और मनाली की हसीन वादियों में गुलाबा, हामटा, सोलंग वैली, नग्गर आदि में की गई है, जबकि दूसरे चरण की शूटिंग कर्नाटक में होनी है।

कुल्लू में शूटिंग के बाद फिल्म की यूनिट शूटिंग पैकअप कर वापस चली गई। अब फिल्म की दूसरे चरण की शूटिंग कर्नाटक में होगी। सूर्या रिटर्न में कुल्लू के सुभाष गौतम को बड़ा रोल मिला है। पहली बार कुल्लू के इस गबरू को बड़े रोल के लिए लिया गया है। फिल्म के नायक सिंघम, गजनी के नायक सूर्या, अभिनेत्री शायसा है। पंद्रह नवंबर से कर्नाटक में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। एक सप्ताह तक शूटिंग का सिलसिला चलेगा। सुभाष गौतम ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने फिल्मों में छोटे रोल किए थे। अब फिल्म निर्देशकों ने उन्हें शूटिंग के लिए एक बार फिर कर्नाटक बुलाया है। फिल्म निर्देशक के अनुसार फिल्म की शूटिंग अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद फिल्म को रिलीज किया जाएगा। सुभाष गौतम फिल्म में बड़ा रोल मिलने से बेहद उत्साहित हैं। भविष्य में उन्हें बॉलीवुड से कई अहम रोल मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed