{"_id":"5bdb5258bdec22698c6e4773","slug":"61541100120-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी खाद्यान से लदा केंटर खड्ड में पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी खाद्यान से लदा केंटर खड्ड में पलटा
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार (रामपुर)।स्वार- बाजपुर मार्ग पर सरकारी गेहूं चावल से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। जिसमे सवार चार पल्लेदार खाद्यान्न के बोरों के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद रहागीरों द्वारा उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची मसवासी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां दो घायल पल्लेदारों को उचित उपचार के लिए रेफर कर दिया गया ।
गुरुवार की प्रात स्वार रामपुर मार्ग स्थित बिजली घर के सामने सरकारी खाद्यान के गोदाम से कैंटर चालक सरकारी गेहूं चावल लेकर स्वार बाजपुर मार्ग स्थित गांव बिजारखाता के राशन विक्रेता नासिर के यहां उतारने जा रहा था ।जैसे ही वह गांव गांगन नगली के नजदीक पहुंची तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे खाद्यान्न से लदा वाहन अनियंत्रित ही खड्ड में जा पलटा ।जिससे कैंटर में सवार खाद्यान्न उतारने जा रहे चार पल्लेदार तहसील क्षेत्र के गांव मोहब्बत नगर निवासी फईम नगर के मोहल्ला अगलगा निवासी जनाबे आली मोहल्ला खास स्वार निवासी नवी इकबाल खाद्यान के बोरों के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर रहागीरों द्वारा उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मसवासी पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने नवीन और फईम की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया ।