{"_id":"5b38c85e4f1c1b6d4d8b97a3","slug":"61530447966-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर मनाली आ रहे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकएंड पर मनाली आ रहे सैलानी
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली का पर्यटन सीजन अब खत्म हो गया है। लेकिन वीकएंड पर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस वीकएंड टूरिज्म से ऑफ सीजन में मंदी की मार झेल रहे मनाली के पर्यटन कारोबार को कुछ राहत मिल रही है। समर सीजन के सिमटते ही पर्यटन कारोबारी खासकर होटल संचालक अपने स्टाफ को कम कर देते थे। लेकिन इस बार शनिवार और रविवार को अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है।
बताया जा रहा है कि सोमवार से शुक्रवार तक मनाली में होटलों की अक्यूपेंसी 30 से 40 फीसदी रहने लगी है। लेकिन शनिवार और रविवार को वीकएंड आते ही यह अक्यूपेंसी 60 से 70 फीसदी तक पहुंचने लगी है। आम दिनों में मनाली के माल रोड में सैलानियों की संख्या छंटती हुई नजर आ रही है, जबकि वीकएंड में घाटी के पर्यटन स्थलों में रौनक बरकरार है। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर कि मनाली में पर्यटन सीजन अब आधे से भी कम हो गया है। सप्ताह के आखिरी दो दिनों में मनाली में चहल पहल देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई तक घाटी में सैलानियों की भीड़ इसी तरह से रहने की उम्मीद है।