फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में पेंशन व अन्य योजनाओं पर खर्च होंगे 40 करोड़

कुल्लू में पेंशन व अन्य योजनाओं पर खर्च होंगे 40 करोड़

Mon, 18 Jun 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में पेंशन व अन्य योजनाओं पर खर्च होंगे 40 करोड़
पेंशन व अन्य योजनाओं पर खर्च होंगे 40 करोड़
विज्ञापन

जिले में 55 गरीब परिवारों के मकान निर्माण को दी मंजूरी
बीते वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष नौ करोड़ अधिक बजट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वित्त वर्ष में कुल्लू जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन और गृह निर्माण योजना सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए 40 करोड़ 28 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।पिछले वर्ष की तुलना में यह बजट नौ करोड़ अधिक है। मंत्री सोमवार को बचत भवन में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 70 वर्ष से अधिक आयु के 12695 बुजुर्गों को प्रतिमाह 1300 रुपये वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। इनके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन के 673 नए मामलों को मंजूरी प्रदान की गई है। वृद्धावस्था, विकलांगता और विधवा पेंशन योजना के 30,059 पेंशनधारकों को प्रतिमाह 750 रुपये पेंशन दी जा रही है, जिनपर 36 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पेंशनरों में 7710 विधवाएं, 3911 विकलांग और 81 कुष्ठ रोगी शामिल हैं। गृह निर्माण योजना के तहत एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लोगों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस वर्ष जिला में मकान निर्माण के लिए 92 लाख 30 हजार रुपये का बजट रखा गया है। बैठक में गृह निर्माण योजना के 55 मामलों को भी मंजूरी दे दी गई। अंतरजातीय विवाह अनुदान योजना के लिए साढ़े आठ लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। वन मंत्री ने कल्याण विभाग के अधिकारियों को सभी विकास खंडों में बीडीओ के सहयोग से आवासहीन लोगों का सर्वेक्षण करने को कहा, जिससे सभी लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई सभी घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अधिकारी त्वरित कदम उठाएं। बैठक में विधायक किशोरी लाल सागर, विधायक सुंदर सिंह, उपायुक्त यूनुस, जिला कल्याण अधिकारी समीर एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed