{"_id":"5b2670724f1c1bf26e8b87f6","slug":"61529245810-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के धार्मिक स्थल भी पर्यटकों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के धार्मिक स्थल भी पर्यटकों से गुलजार
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी दर्रा, हिडिंबा माता और मणिकर्ण में लगा सैलानियों का मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली सैलानियों की भीड़ से गुलजार है। टूरिस्ट प्वाइंटों में उमड़ रही भीड़ से पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला, धरोहर गांव नग्गर तथा रोहतांग दर्रा में भारी संख्या में सैलानी सैर-सपाटे को पहुंच रहे हैं। इसके इतर घाटी के धार्मिक स्थल भी सैलानियों से अछूते नहीं है। धार्मिक नगरी मणिकर्ण, खीरगंगा, बिजली महादेव, माता हिडिंबा, जलोड़ी दर्रा के साथ लगते माता बूढ़ी नागनी के वास स्थल सरयोलसर में भारी संख्या देसी-विदेशी पर्यटक सैर-सपाटे को पहुंच रहे हैं।
पर्यटक देवी-देवताओं के दर्शन कर देव संस्कृति की भी जानकारी ले रहे हैं। यहां ट्रैकिंग दलों के साथ स्कूल-कालेज के ग्रुप भी पहुंच रहे हैं। घाटी की ताजा आबोहवा में सैलानी खूब मौज-मस्ती कर रहे हैं। अनछुए धार्मिक पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा और बिजली महादेव में भी रिकॉर्ड पर्यटक पहुंच रहे हैं। जलोड़ी दर्रा में पर्यटक वाहनों को सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर हैं। वहीं मनाली के ढुंगरी में माता हिंडिबा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। धार्मिक स्थलों में उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ से देव समाज में खुशी है।
विज्ञापन
जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन के दृष्टि से घाटी के देवालयों को और विकसित करने की आवश्यकता है। इसके अलावा वशिष्ठ, खीरगंगा तथा मणिकर्ण के गर्म चश्मों में रूनान का भी लुत्फ उठा रहे हैं। माता बूढ़ी नागनी के कारदार भागे राम राणा ने बताया कि माता के दर्शन के लिए सरयोलसर में भारी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन