{"_id":"5af46dec4f1c1b9e098b9282","slug":"61525968364-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना शिक्षा विभाग की मान्यता चल रहा निजी स्कूल, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना शिक्षा विभाग की मान्यता चल रहा निजी स्कूल, विभाग बेखबर
Updated Thu, 10 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। नग्गर शिक्षा खंड के तहत एक निजी स्कूल शिक्षा विभाग की बिना मान्यता के ही चल रहा है। वर्तमान में स्कूल में कक्षाएं भी ली जा रही हैं और सैकड़ों विद्यार्थी स्कूल में अध्ययनरत हैं। ऐसे में बिना मान्यता चल रहे स्कूल में पढ़ रहे सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य पर कभी भी तलवार लटक सकती है। शिक्षा विभाग की मान्यता सूची में उक्त निजी स्कूल का नाम शामिल नहीं है।
बताया जा रहा है कि यह निजी स्कूल पिछले कई सालों से चल रहा है। शिक्षा विभाग प्रारंभिक के अलावा उच्च शिक्षा विभाग की सूचियों में स्कूल के नाम का कोई उल्लेख नहीं है। हालांकि स्कूल प्रबंधन का तर्क है कि यह एक फीडर ब्रांच है और यह सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त स्कूलों की लिस्ट में नग्गर खंड के 39 स्कूल हैं लेकिन इस लिस्ट में उक्त स्कूल का नाम नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना मान्यता यह स्कूल कैसे चल रहा है? इस संबंध में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक कुलवंत पठानिया ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुल्लू जिला के आनी, बंजार, कुल्लू और मनाली उपमंडल में कुल 180 निजी स्कूल चल रहे हैं। जो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई के मान्यता प्राप्त हैं। मान्यता प्राप्त स्कूलों का ब्यौरा विभाग के पास उपलब्ध रहता है। शिक्षा विभाग सचिव डॉ अरूण कुमार ने कहा कि इसके बारे में छानबीन की जाएगी। सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।