{"_id":"5a7b06f24f1c1bb1208b7d79","slug":"61518012146-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट से जगी गुरिल्लाओं को हक मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट से जगी गुरिल्लाओं को हक मिलने की उम्मीद
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की बैठक में गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालय स्थित पुराने स्टेट बैंक पार्क में हुई बैठक की अध्यक्षता गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेेम सिंह राणा ने कहा कि गुरिल्लाओं का कोर्ट में जो केस चला है। इसकी सुनवाई 18 जनवरी को हुई है। कोर्ट ने गृह मंत्रालय और एसएसबी के डीआईजी को निर्देश दिया है 12 अप्रैल तक गुरिल्लाओं के हक में योजना बनाएं। जिससे अब गुरिल्लाओं को उनका हक मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में कोर्ट ने गृहमंत्रालय व एसएसबी महानिदेशक को हलफ नामा पेश करने को कहा है। केस की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। अगर उस समय तक गुरिल्लाओं के समायोजन को योजना नहीं बनती तो कोर्ट का फैसला निश्चित रूप से हमारे पक्ष में होगा और सरकार को योजना बनानी ही पड़ेगी। उन्होंने गुरिल्लाओं से मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान कुलदीप ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, बीएस बिलोरिया, संगठन के प्रवक्ता चुनी लाल ठाकुर, जिला महिला अध्यक्ष मीना शर्मा, मुरलीधर, गोहर के प्रधान टेकचंद ठाकुर, दौलत राम ठाकुर, डोला सिंह, राम सिंह, मानसुख, राजानंद, रवौर सिंह, प्रेम चंद, जोगी राम, पदम सिंह, कुबेर, भवानी प्रकाश, गोपाल, जगत राम, नानक चंद, हरि चंद, रितू देवी, गौरी देवी, गिरी देवी, मैना देवी, निर्मला देवी, कला देवी, बहादुरी देवी, माया देवी, लता देवी, चंपा देवी, धूमा देवी, जगती देवी, शकुंतला देवी, अनीता देवी आदि मौजूद रहे।