फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू कांग्रेस एकजुट, मनाली में बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें

कुल्लू कांग्रेस एकजुट, मनाली में बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें

Sun, 22 Oct 2017 10:14 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कांग्रेस एकजुट, मनाली में बागियों ने बढ़ाई मुश्किलें
डेमो इमेज - फोटो : amarujala
कुल्लू। विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कुल्लू कांग्रेस एकजुट है। जबकि मनाली कांग्रेस की बागियों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट नहीं मिलने पर अब धर्मवीर धामी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। ऐसे में अब उनके मैदान में उतरने से कांग्रेस के लिए दोबारा संकट पैदा हो सकता है। वहीं, कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा भी मनाली से बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

कुल्लू से टिकट की दौड़ में शामिल पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरूण शर्मा टिकट न मिलने की सूरत पर टिकटार्थी के पक्ष में काम करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। लिहाजा चुनाव की दृष्टि से कुल्लू कांग्रेस मजबूत है। मनाली कांग्रेस में स्थिति विपरीत होती जा रही है। टिकट आवंटन के बाद मनाली कांग्रेस बिखेरती हुई नजर आ रही है। वापसी की राह ताक रहे नेता धर्मवीर धामी अब आजाद चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जिससे मनाली कांग्रेस की राह आसान नजर नहीं आ रही है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भी धर्मवीर धामी के निर्दलीय उम्मीदवार उतरने से भाजपा को सीधा लाभ मिला था। प्रेम शर्मा और धामी के मैदान में उतरने से कांग्रेस का वोट बैंक बंटना तय है। जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। टिकट की दौड़ में शामिल भुवनेश्वर गौड़ ने पार्टी टिकटार्थी हरि चंद शर्मा के समर्थन में काम करने की हामी भर दी है, लेकिन धर्मवीर धामी की वापसी न होने से अब मनाली कांग्रेस की राह आसान नहीं है। इधर, मनाली विकास मंच के अध्यक्ष धर्मवीर धामी ने कहा कि वह सोमवार को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन भरेंगे। वहीं, मनाली ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि वह पार्टी द्वारा तय उम्मीदवार के पक्ष में कार्य करेंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। मनाली भाजपा में भी गुटबाजी हावी है। मनाली भाजपा के भी तीन नेता बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान पर हैं। आधिकारिक उम्मीदवार गोविंद ठाकुर के अलावा गजेंद्र ठाकुर, हुक्म और मोहन लाल चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 2012 के विस चुनाव में विजेता भाजपा उम्मीदवार गोविंद ठाकुर को 17645, कांग्रेस उम्मीदवार भुवनेश्वर गौड़ को 14447 और निर्दलीय उम्मीदवार धर्मवीर धामी को 14346 मत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed