फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   55 roads including highways are closed, 69 panchayats of outer Saraj cut off from Kullu

Kullu News: हाईवे समेत 55 सड़कें बंद, कुल्लू से कटीं बाह्य सराज की 69 पंचायतें

Mon, 21 Jul 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Jul 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
55 roads including highways are closed, 69 panchayats of outer Saraj cut off from Kullu
बंजार में सड़क में मलबा आने से बाहु के समीप सड़क बंद।-संवाद
जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह हुआ भूस्खलन
विज्ञापन

रास्तों पर बहता रहा बारिश का पानी, कई जगह घरों में जा घुसा मलबा
लारजी-सैंज मार्ग 12 घंटे बाद शाम 4:00 बजे छोटे वाहनों के लिए खुला
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बरसात की बारिश एक फिर आफत बनकर बरसी है। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार दिनभर जारी रहा। जगह-जगह भूस्खलन होने से आम लोगों का जनजीवन ठहर गया है।
कुल्लू में हाईवे-305 के साथ 55 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही रुक गई है। हाईवे बंद होने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन

लारजी-सैंज मार्ग करीब 12 घंटे बाद शाम करीब 4:00 बजे छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ। औट-सैंज हाईवे-305 भी जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गया है। बंजार-गुशैणी-बठाहड़ सड़क होरनगाड़ के पास नाले में बाढ़ जैसे हालत के कारण ठप है। बंजार-जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग पर भी भरठी धार, बाहू सहित कई जगह पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गया है। इससे तीर्थन, गाड़ागुशैणी के साथ बंजार घाटी का संपर्क उपमंडल और जिला मुख्यालय से कट गया है। बारिश का पानी सड़कों पर रास्तों से आने से कई जगह लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजली बंद होने से कुल्लू के 200 गांवों में छाया अंधेरा
भारी बारिश से जिले में कई जगह बिजली सप्लाई पर भी असर पड़ा है। बंजार क्षेत्र में 111 और बाह्य सराज आनी में 75 बिजली के ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 200 गांवों में अंधेरा हो गया है। शाम के वक्त बारिश थमने से बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली की आपूर्ति को बहाल करने में जुट गए हैं। कई जगह भूस्खलन होने से बिजली के पोल टूटने और लाइनें के क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति में समय लग सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि बारिश से जिले में मूलभूत सुविधाओं को खासा प्रभावित किया है। बिजली के साथ सड़कों और पेयजल स्कीमों को नुकसान हुआ है। संबंधित विभाग योजनाओं को रिस्टोर करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed