{"_id":"5cd2e4e8bdec22076759e410","slug":"51557325032-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी मैदान में खाली करवाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी मैदान में खाली करवाई दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पीपल जातर मेले के लिए प्रदर्शनी मैदान में सजी अस्थायी मार्केट के व्यापारियों पर नगर परिषद ने डंडा चलाया है। नगर परिषद ने बुधवार को प्रदर्शनी मैदान में दुकानों को खाली करवाया। समय अवधि समाप्त होने के बाद भी व्यापारी प्रदर्शनी मैदान में ही डटे थे। इस पर कार्रवाई अमल में लाते हुए नगर परिषद ने दुकानों को खाली करवाया।
नगर परिषद के कर्मचारी बुधवार दोपहर को दल-बल के साथ प्रदर्शनी मैदान पहुंचे। यहां पर व्यापारियों को कारोबार बंद करने को कहा। लेकिन कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की। इसके बाद मैदान में आए कर्मचारियों ने सामान बंद करवा कर दुकानें खाली करवाई। इसके साथ ही नगर परिषद ने व्यापारियों को सख्त हिदायत भी दी कि जल्द सामान उठवाकर मैदान को खाली कर दें। अगर फिर से दुकानें खोली तो सामान जब्त किया जाएगा। गौर रहे कि पीपल जातर मेले के लिए इस व्यापारियों को प्लॉट प्रदर्शनी मैदान में पांच मई तक दिए थे। लेकिन सात मई तक दुकानें खाली नहीं की गई। हालांकि मंगलवार को भी नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए मीना बाजार की दुकानों को खाली करवाया था। अब प्रदर्शनी मैदान में भी दुकानों को खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के चलते इस बार व्यापारियों को किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा रही है। आमतौर पर पीपल मेले के लिए सजी दुकानें करीब एक माह तक यहीं रहती थी। जिला के दूरदराज क्षेत्रों से लोग यहां खरीदारी करने आते थे। उधर, सहायक आयुक्त एसपी जसवाल ने कहा कि व्यापारियों ने दुकानें खोली तो सामान जब्त किया जाएगा। इसको लेकर पहले ही व्यापारियों को बता दिया गया था।