फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नेहरू कुंड से मनाली तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

नेहरू कुंड से मनाली तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन

Sat, 05 Jan 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
नेहरू कुंड से मनाली तक जाम में फंसे सैकड़ों वाहन
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से लोगों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह से चरमरा गई है। मनाली से पलचान व नेहरू कुंड में घंटों जाम लगा रहा।

नेहरू कुंड से मनाली तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। पर्यटन नगरी मनाली व इसके आसपास क्षेत्रों ेमं हुई ताजा बर्फबारी के चलते सैलानी शनिवार सुबह नेहरूकुंड व सोलंगनाला की ओर निकल गए। लेकिन दोपहर बाद मनाली में हुई बर्फबारी के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पर्यटक वाहनों के बर्फ में जाम केे बीच फंसे रहने से शून्य तापमान में ठिठुरते रहे। जाम से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो से तीन घंटे तक लगे जाम को बहाल करने में पुलिस के कड़ाके की ठंड में पसीने छूट गए। ऐसा ही हाल रांगड़ी और मनाली के बीच भी देखने को मिला। ताजा बर्फबारी के चलते और सड़क में फिसलन होने से जाम की स्थिति बनी है। वाहन चालक राजन, निर्मल, दोरजे, राजू और पवन ने बताया कि हिमपात के कारण सड़क पर वाहन स्किड होने से चलने में दिक्कत हो रही है। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि बर्फबारी के कारण मनाली व इसके आसपास जाम लगा रहा। उन्होंने मौसम के मिजाज को देखते हुए आम जनता के साथ पर्यटकों और वाहन चालकों को मौसम अनुकूल न होने तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed