{"_id":"5bd5ff25bdec22174c7ded40","slug":"51540751141-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। त्योहारों को देखते हुए कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाल्मीकि शोभायात्रा, चेहल्लुम और दीपावली पर्व शांति से मनाने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
रविवार को कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए संभ्रांत लोगों से कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने वाल्मीकि शोभायात्रा, चेहल्लुम पर शांति व्यवस्था बनाये रखने, दीपावली पर 10 बजे के बाद आतिशबाजी नहीं करने के साथ ही कम आवाज के पटाखों का प्रयोग करने की अपील की गई। सभी से त्योहारों पर आपसी सौहार्द बनाए रखने को कहा गया। त्योहारों पर बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग भी रखी गई। कोतवाल ने नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण को स्वयं हटाकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। बैठक में लक्ष्मी कांत सैनी, शाह आलम खां, अफसर खां, हामिद, शफीक मियां, असगर अली, शिवोतार, शंकर लाल राठौर, राकेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।