{"_id":"5b3a30604f1c1b603c8b6879","slug":"51530540128-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीपोजा वैरायटी प्लम की मंडी में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरीपोजा वैरायटी प्लम की मंडी में दस्तक
Updated Mon, 02 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैरीपोजा प्लम ने मंडी में दी दस्तक
मंडी में 65 रुपये प्रति किलो बक रहा रसीला लाल प्लम, बागवान चहके
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। मैरीपोजा प्लम ने सब्जी मंडियों में दस्तक दे दी है। बंदरोल सब्जी मंडी में सोमवार को लाल रसीला प्लम 65 रुपये प्रति किलो बिका है। अमूमन फल जुलाई माह के पहले सप्ताह में तैयार हो जाता है। अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद हैं। जिला की तमाम मंडियों में मैरीपोजा प्लम पहुंच रहा है। जिला में मैरीपोजा 2500 हेक्टेयर में पैदा हो रहा है।
कम उत्पादन के चलते इसके दाम बागवानों को अच्छे मिल रहे हैं। घाटी के बागवान अमित, सुनू राम, अशोक ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, देवराज, तीर्थ राम, अमन, चमन आदि का कहना है कि मैरीपोजा प्लम जुलाई माह के पहले सप्ताह में तैयार हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस साल स्थानीय मंडियों में बेहतर दाम बागवानों को मिल रहे हैं। हालांकि सूखे व ओलावृष्टि से फसल को नुकसान हो चुका है। हाल ही में मानसून की बारिश से फसल को फायदा हुआ है। मंडियों में मैरीपोजा वैरायटी प्लम की मांग इन दिनों अधिक है, जबकि उत्पादन कम। लिहाजा बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर के अनुसार लाल रसीला मैरीपोजा वैरायटी प्लम तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि इस फल की पैदावार लोअर क्षेत्रों में हो रही है। बंदरोल सब्जी मंडी के चेयरमैन मोहन लाल ठाकुर ने बताया कि उनकी दुकान में मैरीपोजा की करीब 20 क्रेट बिकने को आई थी। उन्होंने कहा कि ए श्रेणी का मैरीपोजा प्लम 65 रुपये तक बिका है।