{"_id":"5b3510d44f1c1b254d8b8e5a","slug":"51530204372-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंठे घंटे बंद रहा मनाली लेह मार्ग, रातभर फंसे रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंठे घंटे बंद रहा मनाली लेह मार्ग, रातभर फंसे रहे पर्यटक
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली-लेह मार्ग, रात भर फंसे रहे पर्यटक
तेलिंग नाले में बाढ़ से एक बार फिर से बाधित हुआ मार्ग
भारी बारिश के बाद तेलिंग नाले में बाढ़ से दिक्कतें बढ़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग आठ घंटों तक बंद रहा। बुधवार को तेलिंग नाले में आई बाढ़ के कारण मार्ग बाधित हो गया। जिससे सड़क के दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक पर्यटक वाहन रातभर फंसे रहे। सुबह आठ बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात के लिए मार्ग बहाल किया गया लेकिन वीरवार दोपहर करीब 2 बजे फिर से नाले में बाढ़ आ गई और रास्ता बंद हो गया है।
भारी बारिश के चलते बुधवार रात करीब 12 बजे तेलिंग नाला में एक बार फिर बाढ़ आ गई। जिससे सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। रात को घंटों भूखे प्यासे पर्यटक गाड़ियों में ही सोए। सुबह मार्ग बहाल होने पर दर्जनों वाहन गंतव्य को रवाना हुए। हालांकि वीरवार दोपहर करीब 2 बजे फिर से नाले में बाढ़ आ गई और रास्ता बंद हो गया है। पूर्व में पांच और छह जून को भी तेलिंग नाला में खिली धूप में बाढ़ आने के कारण मनाली लेह मार्ग तीन बार बंद हो गया था। तेलिंग नाले में बाढ़ की स्थिति अब पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस चेक पोस्ट कोकसर के प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने कहा कि लगातार बारिश के कारण तेलिंग नाला में बुधवार की रात को बाढ़ आने से दोनों छोर पर छोटे बड़े वाहनों के पहिये रुक गए। संपर्क मार्ग तेलिंग नाले में पीडब्ल्यूडी द्वारा बिछाए गए पाइप भी बाढ़ की चपेट में आने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता डमरेश्वर ठाकुर ने कहा कि तेलिंग नाले में कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करने के लिए ह्यूम पाइप बिछाए थे जोकि फिर बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। मौसम अनुकूल रहने पर संपर्क मार्ग को भी यातायात के लिए सुचारू किया जाएगा।
उधर, ग्रांफू-काजा मार्ग सुचारू रहने से पर्यटकों सहित स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है। कोकसर में तैनात 94 आरसीसी के बीआर वन राजेश ने कहा कि छोटे-छोटे स्लाइड्स को छोड़ ग्रांफू-काजा मार्ग पर यातायात सुचारु है।