फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पहाड़ों से बर्फ के गायब होने से मंदा रहा कारोबार

पहाड़ों से बर्फ के गायब होने से मंदा रहा कारोबार

Sun, 24 Jun 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ों से बर्फ के गायब होने से मंदा रहा कारोबार
मनाली/पतलीकूहल। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में इस बार टूरिस्ट सीजन मंदा ही रहा। पर्यटन सीजन के दौरान कारोबार कम रहने से पर्यटन कारोबारी नाखुश है। हालांकि कुछ सप्ताह के लिए पर्यटन कारोबार ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है लेकिन शिमला में पानी की कमी की खबरों के चलते मनाली पर भी इसका उल्टा असर हुआ।
विज्ञापन

वहीं फोरलेन निर्माण के चलते मनाली की खराब सड़कों को देख भी सैलानी मनाली से निकलने लगे हैं जिसका असर सीधा पर्यटन कारोबार पर पड़ा। मनाली का मुख्य आकर्षण बर्फ भी इस बार पहाड़ों से जल्दी पिघल गई। पर्यटन नगरी का मुख्य आकर्षण मनाली व आसपास में बर्फ से लदे पहाड़ हैं। बाकी कसर एनजीटी के मापदंडों पर होटलों के सही न उतरने की खबरों ने पूरी की। इसके चलते पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पाया।
विज्ञापन

आलम यह है कि अब जून के चौथे सप्ताह में मनाली के होटलों की ओक्यूपेंसी साठ फीसदी ही रह गई है। हालांकि मानसून तक पर्यटन सीजन चलेगा। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस बार पर्यटन कारोबार उम्मीदों के मुताबिक नहीं हो पाया। अब जुलाई में मैदानी इलाकों में बच्चों के स्कूल शुरू हो जाएंगे। लिहाजा स्कूल की तैयारियों के लिए सैलानी एक सप्ताह पहले ही घरों की ओर लौटने लगे हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि दीवाली-दशहरा तथा दिसंबर जनवरी में बर्फबारी इस कमी को पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed