{"_id":"5b2d27c94f1c1b684d8b7c7c","slug":"51529685961-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेचर लर्निंग सेंटर और आयुष अस्पताल की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेचर लर्निंग सेंटर और आयुष अस्पताल की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेचर लर्निंग सेंटर, आयुष अस्पताल
की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री
सीएम बनने के बाद पहली बार बंजार आएंगे मुख्यमंत्री
लोगों को विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बंजार क्षेत्र के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। एक दिवसीय दौरे को लेकर इनर सराज बंजार के लोगों में खुशी का माहौल है और सीएम के आने लोगों को घाटी में ठप पड़े विकास कार्यों को गति मिलने की आस है। गाड़ागुशैणी के लोग चाहते हैं कि उन्हें गाड़ागुशैणी में सीएचसी, खौली में सीसे स्कूल, खौली से थुनाग बस सेवा और पर्यटन की दृष्टि से उनके क्षेत्र को ईको टूरिज्म में शामिल किया जाए। बंजारवासी लोग बंजार से जिभी बाईपास सड़क का निर्माण, सड़क सुविधा से वंचित गांवों को सड़क से जोड़ने, एनएच 305 के ड्राफ्ट को मंजूरी, बंजार में नए अस्पताल भवन का निर्माण, बंजार में चल रही डॉक्टरों की कमी को पूरा करने, बंजार को बस डिपो, अग्निशमन केंद्र और सब कोर्ट खोलने आदि मांगों को पूरा होने का आस है।
बंजार विधानसभा के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बगड़ाथाच पहुंचेंगे। यहां से गाड़ागुशैणी स्कूल के विज्ञान भवन की आधारशिला रखेंगे व जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद दो बजे मुख्यमंत्री उपमंडल बंजार में बीडीओ भवन की आधारशिला रखेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के शाईरोपा में नेचर लर्निंग सेंटर तथा बजौरा में आयुष अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। रात्रि ठहराव शाढ़ाबाई में होगा और अगले दिन सुबह मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।