{"_id":"5b2bd92e4f1c1b254d8b7ae9","slug":"51529600302-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 25 प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 25 प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
Updated Thu, 21 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में 25 प्रबुद्ध लोगों से
मिलेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे मोदी सरकार की उपलब्धियां
2019 लोक सभा के लिए चलाया संपर्क फोर समर्थन अभियान
एक नए प्रयोग के साथ मिशन रिपीट करना चाहती है भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देश में 2019 को होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। भाजपा एक नए प्रयोग के तहत जनता के बीच जा रही है। फिलहाल केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने लोक सभा चुनावों को जीतने के लिए संपर्क फोर समर्थन अभियान चलाया है। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 23 जून शाम को कुल्लू पहुंच रहे हैं। 24 जून को वह जिला कुल्लू के 25 प्रबुद्ध लोगों से मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री इन प्रबुद्ध लोगों के घर-घर जाकर उनसे मिलेंगे और उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत करवाया जाएगा।
कुल्लू जिला भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी कर दी है और नड्डा किन-किन लोगों के घर जाएंगे इसका भी पूरा खाका तैयार कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला कुल्लू के जिन 25 प्रबुद्ध लोगों के घर नड्डा जाएंगे उनकी सूची पहले ही जिला भाजपा की ओर से उन्हें भेज दी है। मंत्री जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार, नग्गर, पतलीकूहल, काईस, खराहल तथा कटराईं और रायसन आदि इलाकों में जाएंगे जहां इन प्रबुद्ध नागरिकों का चयन किया गया है। वे इन प्रबुद्ध लोगों के घर जाकर न केवल मोदी सरकार की उपलब्धियों को रखेंगे बल्कि वह 2019 जीतने के लिए उनका समर्थन भी मांगेंगे। जिला भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक जुगल किशोर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 23 जून शाम को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर से कुल्लू पहुंचेंगे और 24 जून को वह जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क फोर समर्थन अभियान शुरू करेंगे।
कुल्लू। संपर्क फोर समर्थन अभियान के तहत कुल्लू आ रहे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा जिन प्रबुद्ध नागरिकों से मिलेंगे वह सभी भाजपा संगठन के नहीं होंगे। इसमें पार्टी के अलावा किसी भी अन्य दल, संस्था व सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया गया है। इस नए प्रयोग से क्या भाजपा संगठन व मोदी सरकार 2019 को फतेह कर पाएगी इस पर सबकी नजर रहेगी।