{"_id":"5b27b20c4f1c1b2b428b57b6","slug":"51529328140-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में शैंशर ने बंजार स्कूल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में शैंशर ने बंजार स्कूल को हराया
Updated Mon, 18 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में शैंशर ने बंजार स्कूल को हराया
गुशैणी स्कूल में अंडर-19 छात्रा खेल प्रतियोगिता आरंभ
23 स्कूलों की 430 छात्राएं खेलों में हिस्सा ले रही हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी/बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 23 स्कूलों की 430 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। खेल स्पर्धा का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्रिहोत्री ने किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली।
पुलिस अधीक्षक शॉलिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल को भी जरूरी समझें। खेल के मैदान में हार जीत के अलावा भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। कबड्डी का मैच शैंशर और बंजार स्कूल के बीच हुआ। जिसमें शैंशर स्कूल ने बाजी मारी। वहीं बठाहड़ ने गुशैणी को, सारी स्कूल ने भलाण स्कूल को, शांघड़ ने जिभी स्कूल को कबड्डी में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल के मुकाबले में पुजाली ने बाहू स्कूल को हराया। चनौण ने रैला को, सैंज ने शांघड़ स्कूल को, बंजार ने पलाहच स्कूल को हराया। खोखो में जिभी ने चनौण स्कूल को मात दी। कोटला ने पजोही को और भलाण ने रैला स्कूल को हराया। मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दौर के मुकाबले खेले जाएंगे।
गुशैणी स्कूल प्रधानाचार्य हितेंद्र पठानिया ने कहा कि प्रतियोगिता को लेकर स्कूल विद्यार्थियों में उत्साह है। इस दौरान पंकी सूद, बीडीसी सदस्य बली राम, थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी, कलवारी स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र परमार, शिल्ली स्कूल मुख्य अध्यापक दिनेश्वर डोड, जोनल प्रभारी सुरेश भारद्वाज, खंड शारीरिक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, एसएमसी सदस्य मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।