फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज के प्राईमरी स्कूल फागला में पेयजल संकट

सैंज के प्राईमरी स्कूल फागला में पेयजल संकट

Thu, 03 May 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सैंज के प्राईमरी स्कूल फागला में पेयजल संकट
प्राइमरी स्कूल फागला में पेयजल संकट
विज्ञापन

नौनिहालों को नहीं मिल रहा पीने का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। बंजार उपमंडल के फागला प्राइमरी स्कूल में कई दिनों से पेयजल सप्लाई ठप होने से नौनिहालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में मिड डे मील बनाने के लिए भी मुश्किल आ रही है लेकिन समस्या को लेकर आईपीएच महकमे के अधिकारी और कर्मचारी सुस्त रवैया अपनाए हुए हैं।

ग्रामीण नरेश कुमार, जीवन लाल, नीरज, खीमी राम, पुरषोत्तम और रामलाल ने कहा कि आईपीएच महकमे की ओर से फागला, ओड़ीधार, शायद व मशैना नाला आदि गांव आदि गांवों के लिए फागला-मशैना नाला पेयजल योजना से सप्लाई हो रही है। जिसमें कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। उन्होंने स्कूल में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सैंज लाल चंद ने कहा कि आईपीएच महकमे के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया है। सैंज स्थित आईपीएच महकमे के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र पाल ने कहा कि ग्रामीण पेयजल भंडारण टैंक से सीधे पाइपें जोड़ कर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। जिसके कारण कई स्थानों पर पीने के पानी का संकट पैदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed