{"_id":"59f74acc4f1c1b60678b833a","slug":"51509378764-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब बनेगा काईस स्कूल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब बनेगा काईस स्कूल भवन
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काईस स्कूल में नहीं बना विज्ञान प्रयोगशाला भवन
सात पंचायतों के अभिभावकों मेें सरकार के प्रति रोष
अमी चंद भंडारी
खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा के तहत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में सात वर्षों बाद भी विज्ञान प्रयोगशाला का भवन का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे में इलाके की सात पंचायतों के लोगों में नेताओं के प्रति काफी रोष है। अभिभावकों के अनुसार भवन न बनने के कारण स्कूल के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को कुल्लू में प्रैक्टीकल देने के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों का समय बर्बाद होने से पढ़ाई प्रभावित हो जाती है।
लोगों का कहना है कि चुनावी बेला पर तो हर राजनीतिक दल के नेता लोगों को वादे करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के वाद इस ओर गंभीरता से पहल नहीं करते हैं। एसएमसी के सलाहकार देवराज नेगी और प्रधान गोपाल ठाकुर के अनुसार इस भवन के लिए लोगों ने पैसा एकत्रित कर 16 लाख से भूमि खरीदी है। इसके बावजूद भी मनाली विधानसभा के नुमाइंदे प्रयोगशाला के भवन निर्माण के लिए पहल नहीं कर रहे हैं।
घाटी के अनूप राम, संजीव, टेडी सिंह, प्रताप पठानिया, दामे राम पठानिया, नानक, मोहर सिंह कोटिया, महिला मंडल की प्रधान उर्मिला देवी, डोली देवी, गीता देवी तथा भादर चंद आदि के अनुसार सात सालों से स्कूल में साइंस प्रयोगशाला भवन का निर्माण न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बच्चों को अपने प्रैक्टीकल देने के लिए कुल्लू जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि हर पार्टी के नेता चुनावी वक्त पर वादे तो करते हैं, लेकिन वाद में भूल जाते हैं।
विज्ञापन
मनाली विस क्षेत्र के तहत आने वाले काईस स्कल में विज्ञान भवन के निर्माण के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके बारे में सीएम से भी बात की है। कुछ औपचारिकताएं अधूरी रहने के कारण देरी हुई है। चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार कार्य किया जाएगा।-हरि चंद शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी मनाली विस क्षेत्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में विज्ञान भवन के लिए निर्माण का मामला विधान सभा में भी उठाया है लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के कारण मामला सिरे नहीं चढ़ पाया है। सत्ता में आने पर विशेष बजट से निर्माण किया जाएगा।- गोविंद सिंह ठाकुर, बीजेपी प्रत्याशी मनाली विस क्षेत्र