फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टनल के नार्थ पोर्टल में लायुल उत्सव का आयोजन

टनल के नार्थ पोर्टल में लायुल उत्सव का आयोजन

Fri, 27 Oct 2017 09:38 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
टनल के नार्थ पोर्टल में लायुल उत्सव का आयोजन
लायुल उत्सव की मची धूम
विज्ञापन

रोहतांग टनल के दोनों छोर मिलने की खुशी में मनाया उत्सव
19वें अवतारी लामा टीके लोचें टुलकु ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। रोहतांग टनल के दोनों छोर मिलने की खुशी में उत्साहित जनजातीय लोगों ने शुक्रवार को लायुल उत्सव का आयोजन किया। रोहतांग टनल के नार्थ पोर्टल के समीप सिस्सू हेलीपेड में आयोजित इस समारोह में लाहौल, पांगी और लद्दाख के हजारों लोग शामिल हुए। सैकड़ों साल पुराने कीह बोध मठ के प्रमुख 19वें अवतारी लामा टीके लोचेन टुलकु इस उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विधायक रवि ठाकुर भी गेस्ट ऑफ ऑनर शरीक हुए। लाहौली मूल की चंडीगढ़ दूरदर्शन की एंकर मोनिषा ने रोहतांग सुरंग की कल्पना और इस परियोजना के धरातल पर उतारने तक कि पूरे इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। रोहतांग टनल के निर्माण में जिन भी शख्सियत की भूमिका रही उन्हें भी याद करते हुए आभार जताया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लाहौली मित्र दिवंगत टशी दावा उर्फ अर्जुन गोपाल को रोहतांग सुरंग निर्माण में सराहनीय भूमिका के लिए याद किया गया। इसके अलावा पूर्व मंत्री ठाकुर देवी सिंह, पूर्व विधायक लता ठाकुर समेत तत्कालीन प्रधानमंत्रियों को भी याद किया गया। उत्सव में रोहतांग टनल निर्माण में जुटी कंपनी के अधिकारियों और इंजीनियर को अवतारी लामा के हाथों सम्मानित किया गया। रोहतांग टनल के छोर मिलने की खुशी में जनजातीय आबादी बेहद उत्साहित नजर आई।
विज्ञापन

उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रेम कटोच ने कहा कि टनल के दोनों छोर मिलने की घड़ी अपने आप में ऐतिहासिक घटना है। उत्सव में लायुल सुर संगम, लद्दाखी और स्पीति के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस उत्सव के आयोजन के लिए लाहौल-स्पीति के अलावा देश और विदेश में रह रहे जनजातीय लोगों ने आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed