फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लाहौल-स्पीति में 23231 मतदाता करेंगे अपना वोट

लाहौल-स्पीति में 23231 मतदाता करेंगे अपना वोट

Tue, 24 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति में 23231 मतदाता करेंगे अपना वोट
लाहौल-स्पीति में 23231 मतदाता करेंगे अपना वोट
विज्ञापन

विशेष पुनर्निरीक्षण अभियान के तहत जोड़े 551 नए वोटर
जिला में 92 पोलिंग बूथ किए गए हैं स्थापित
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र से 23231 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि जिला के 11458 पुरूष, 11537 महिला वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे और 236 सर्विस वोटर अपना मतदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। जिला में एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलाए गए विशेष पुनर्निरीक्षण अभियान के तहत 551 नए वोटर जोड़े गए हैं। जिला में कुल 92 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा स्पीति उपमंडल के कीह वृद्धा आश्रम के वृद्ध एवं बीमार मतदाताओं की सुविधा के लिए आश्रम में एक सहायक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। भारी बर्फबारी की स्थिति में चुनाव आयोग को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मुहैया करवाने की बात की गई है जिससे पोलिंग पार्टियों को गंतव्य स्थान पर लाने व ले जाने में आसानी हो सकेगी। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मौसम अत्यधिक खराब होने पर इस जिला के मतदाता जो अन्य जिलों में रह रहे हैं की सुविधा के लिए निर्माणाधीन रोहतांग सुरंग को सीमा सड़क संगठन के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर प्रयोग में लाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed