{"_id":"5964f6544f1c1bb67e8b4803","slug":"51499788884-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के भाई से ठगी मामले में एसआईटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के भाई से ठगी मामले में एसआईटी करेगी जांच
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। मनाली विधानसभा से विधायक गोविंद ठाकुर के छोटे भाई से एक करोड़ की ठगी मामले में एसआईटी जांच करेगी। एसपी कुल्लू पद्म चंद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन करने का निर्णय लिया है। काबिल ऑफिसर की अध्यक्षता में टीम ठगी मामले में जांच करेगी।
मामला दर्ज होने के बाद मनाली पुलिस ठगी से संबंधित दस्तावेज जुटाने में जुट गई है। हाइप्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस भी सतर्कता बरत रही है। बताया जा रहा है कि गुड़गांव की एक कंपनी के दो शातिरों ने ओएफसी बिछाने का बड़ा ठेका दिलवाने के नाम पर एक करोड़ के चेक भी ले लिए। जिसका भुगतान तक हो चुका है, लेकिन अभी तक ठेका नहीं मिल पाया है।
मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर के छोटे भाई महेश ठाकुर की कड़ी मशक्कत के बावजूद कुछ न होने पर अब पुलिस का सहारा लिया गया है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि ठगी मामले संबंधी दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है। वहीं, एसपी कुल्लू पद्म चंद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया जा रहा है। जो तह तक जाकर मामले का पटाक्षेप करेगी।