फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   50000 tourists reached Manali in three days

Kullu News: तीन दिन में मनाली पहुंचे 50000 सैलानी

Sun, 26 May 2024 05:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 May 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
50000 tourists reached Manali in three days
वीकेंड में दोगुना बढ़ी पर्यटकों की संख्या, हिडिंबा मंदिर में भी लगा मेला
विज्ञापन

7,500 से अधिक पर्यटक वाहनों का मनाली में प्रवेश
.................................
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड में पर्यटकों की संख्या में दोगुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले दो सप्ताह की तुलना में इस वीकेंड ज्यादा पर्यटक मनाली आए। तीन दिन में 50,000 से अधिक सैलानियों के मनाली पहुंचने का अनुमान है। पर्यटकों को लेकर 7,500 से अधिक वाहन मनाली पहुंचे हैं।
हिडिंबा मंदिर में रविवार को खूब रौनक रही। माता के दर्शन के लिए पर्यटकों की लंबी लाइन लगी। भीड़ होने के कारण कई पर्यटक बाहर से ही शीश नवाकर लौट गए। रोहतांग, लाहौल घाटी के अलावा मनाली के मालरोड में पर्यटकों का मेला लगा। ग्रीन टैक्स बैरियर में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा 2,500 के पार पहुंचने लगा है। मनाली आने वाले पर्यटक वाहनों का आंकड़ा पर्यटन सीजन में पहली बार बीते शनिवार को 2,600 के पार पहुंच गया था। होटलों के कमरे भी 70 से बढ़कर 90 प्रतिशत तक बुक रहे। पर्यटक दोपहर को सोलंगनाला, सिस्सू, कोकसर, रोहतांग, हिडिंबा मंदिर, वशिष्ठ जा रहे हैं। शाम होते ही मनाली का मालरोड पर्यटकों से भर जाता है।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि होटलों की ऑक्यूपेंसी अच्छी चल रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पर्यटकों की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि वीकेंड अच्छा चल रहा है और निगम के होटल लगभग फुल रहे। संवाद
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed