{"_id":"66d991fa86eb1923390816e1","slug":"50-percent-posts-vacant-in-health-institutions-shourie-kullu-news-c-399-1-sml1012-191028-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य संस्थानों में 50 फीसदी पद खाली : शौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य संस्थानों में 50 फीसदी पद खाली : शौरी
विज्ञापन
.............
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा के मानसून सत्र में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने वीरवार को बंजार में स्वास्थ्य संस्थानों के रिक्त पदों का मामला उठाया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बंजार विस क्षेत्र के अंतर्गत कुल 33 स्वास्थ्य संस्थानों में विभिन्न श्रेणी के 50 फीसदी पद रिक्त चल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़सा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी बिना चिकित्सा अधिकारी के चल रहे हैं।
27 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता के स्वीकृत 24 पदों में से 23 रिक्त हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के स्वीकृत 26 पदों में से 14 पद रिक्त हैं। स्टाफ की कमी से बंजार में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। सरकार स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती के लिए नीति बनाए। संवाद