फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्कीयर्स के साथ पर्यटकों ने की खूब मस्ती

स्कीयर्स के साथ पर्यटकों ने की खूब मस्ती

Fri, 01 Feb 2019 07:26 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 01 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
स्कीयर्स के साथ पर्यटकों ने की खूब मस्ती
स्कीयर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के साथ सटे सोलंगनाला में शुक्रवार को बर्फ के फाहों के बीच राष्ट्रीय सीनियर विंटर गेम्स स्की और बोर्डिंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया। इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों सहित देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भी सोलंगनाला की वादियों में पहुंचे। बर्फबारी के बीच स्कीयर्स ने मार्चपास्ट कर मुख्यातिथि को सलामी दी। मनाली घूमने आए पर्यटकों ने स्कीयर्स की ओर से स्नो बोर्ड और स्की पेयर्स के साथ मार्चपास्ट का नजारा देखा।

स्कीयर्स के साथ बर्फ के बीच सैलानियों ने भी जमकर मस्ती की। दिनभर बर्फ के बीच सैलानी अठखेलियां करते नजर आए। गौर रहे कि शून्य से नीचे के तापमान में विश्व विख्यात स्की ढलान सोलंगनाला में पांच राज्य हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, भारतीय सेना और दिल्ली की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोलंगनाला की इस स्की ढलान पर 1995 के बाद साहसिक खेल प्रतियोगिता स्कीइंग के आगाज में राष्ट्र ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगीत भी गाए गए। हालांकि लगातार खराब मौसम के चलते कई स्थानों पर सड़क में ही बर्फ के ढेर होने से जाम की स्थिति भी बनी रही। चैंपियनशिप अगले पांच दिनों तक चलेगी। ऐसे में साहसिक पर्यटन की चाह रखने वाले सैलानियों की मनाली पहुंचने की उम्मीद है। चैंपियनशिप से मनाली के पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। कुल्लू मनाली में इस बार मौसम अनुकूल रहने व बर्फबारी के कारण ही राष्ट्रीय स्तर की यह चैंपियनशिप संभव हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed