{"_id":"5c51ab2dbdec22556767f949","slug":"41548856109-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालपुर में महिला सशक्तीकरण पर आज रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालपुर में महिला सशक्तीकरण पर आज रैली
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत वीरवार को ढालपुर में महिला सशक्तीकरण पर एक रैली का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच और कारसेवा के अध्यक्ष मनदीप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। रैली सुबह 11 बजे कलाकेंद्र से होकर कॉलेज गेट, क्षेत्रीय अस्पताल हाते हुए डासी और एसपी कार्यालय के बाद ढालपुर पहुंचेगी। यहां से रैली लोअर ढालपुर होकर ढालपुर के रथ मैदान तक आएगी। इसमें शहर के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों की छात्राएं भाग लेंगी। इसके अलावा कार सेवा, आईटीआई ढालपुर, भारत-भारती स्कूल ढालपुर, कुल्लू साइंस स्कूल, एनसीसी कुल्लू, एनएसएस कुल्लू, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल गांधीनगर कुल्लू की छात्राएं महिला सशक्तीकरण का संदेश देंगी। उपायुक्त छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और नारी गरिमा का संदेश देंगे।