फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महाआरती सफल, आयोजन स्थल पर उठे सवाल

महाआरती सफल, आयोजन स्थल पर उठे सवाल

Tue, 01 Jan 2019 08:02 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 01 Jan 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
महाआरती सफल, आयोजन स्थल पर उठे सवाल
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला प्रशासन ने ब्यास नदी के किनारे मौहल स्थित नेचर पार्क में सैकड़ों दीये जलाकर ब्यास महाआरती के माध्यम से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया हो। लेकिन डंपिंग साइट में कूड़े की बदबू को प्रशासन भूल गया। ब्यास महाआरती के दौरान कूड़े की बदबू ने लोगों को इस कद्र परेशान किया कि उनको मुंह ढक कर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन के आयोजन स्थल को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर डंपिंग साइट से महज 100 मीटर दूर ही जगह को आरती के लिए क्यों चुना गया। ब्यास व पार्वती संगम जिया सहित कई अन्य जगह भी थी, जहां पर यह कार्यक्रम बखूबी हो सकता था। लेकिन कूड़े-कचरे के ढेरों के पास यह आयोजन होने से लोगों को जरूर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गौर रहे कि डंपिंग साइट की बदबू से स्थानीय लोग पहले ही परेशान हैं। बदबू की वजह से यहां के स्थानीय लोगों की शिकायत पर एनजीटी ने यहां नगर परिषद कुल्लू, नगर पंचायत भुंतर को कूड़ा डंप करने से मना कर कोई अन्य जगह डंपिंग साइट तलाशने के लिए कहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से नप ने समय मांग फिर से यहां कूड़ा डंप किया। मंगलवार को जब यहां लोग महाआरती के आए तो यहां लोगों को डंपिंग साइट से आ रही बदबू का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बदबू के चलते महाआरती समाप्त होने से पहले ही चले गए, जबकि महिलाओं ने मुंह ढक लिए। महाआरती में शामिल होने आए प्रदीप, राकेश, सुमन शर्मा, रोजी, रेखा देवी, विमला ठाकुर, पौड़ी देवी, रक्षा ठाकुर, पार्वती देवी, नविता और अनुरंजनी ने कहा कि शाम के समय डंपिंग साइट की ओर से इतनी तेज दुर्गंध आ रही थी कि बैठना मुश्किल हो गया था। महाआरती के आयोजन स्थल को बदला भी जा सकता था। इसे कचरे के ढेेरों करने की बजाय दूसरी जगह पर भी किया जा सकता था। दुर्गंध के कारण कार्यक्रम में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed