{"_id":"5bc1f829bdec22696720cfc2","slug":"41539438633-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे जाम में फंसी रही एक दर्जन बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे जाम में फंसी रही एक दर्जन बसें
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुुल्लूू। दशहरा उत्सव को मात्र पांच दिन का समय रह गया। लेकिन कुल्लू के जाम ने पर्यटकों व अन्य लोगों को परेशान कर रखा है। कुल्लू से भुंतर वामतट पर शनिवार को करीब छह किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। इसमें करीब 50 पर्यटक और एक दर्जन से अधिक बसें शामिल थी। दोपहर 12 बजे लेकर दो बजे लगे भारी जाम से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वामतट पर दोनों तरफ से लगे जाम से निगम की 10 से अधिक बसें दो घंटे देरी से गंतव्य पर पहुंची।
छह किलोमीटर तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इसमें ट्रक, तेल टैंकर व फोरलेन में लगे टिपर भी भारी संख्या में थे। कुल्लू-भुंतर मेजर डिस्ट्रिक रोड पर दशहरा उत्सव को लेकर हो रही टारिंग के चलते पूरा ट्रैफिक वामतट होकर चलाया गया। इससे जाम की समस्या खड़ी हो गई। कई जगहों पर वाहन चालकों के बीच बहसबाजी भी देखने को मिली। छह किलोमीटर तक लगे भारी जाम में पुलिस का एक भी जवान नहीं था। ऐसे में जाम और भी विकराल हो गया। दिल्ली, दक्षिण भारत और पंजाब सहित देश के अन्य राज्यों से आए सैलानियों को दो घंटे तक जाम का सामना करना पड़ा। इसमें विदेशी बाइकर भी भी फंसे रहे। कुल्लू से आनी आ रही निगम की बस कुल्ल में पौने 12 बजे पहुंचती है, जो जाम के चलते दो बजे के बाद पहुंची। अवकाश के दिन भी छह किलोमीटर तक जाम लगना दशहरा के लिए अच्छा संकेत नहीं है। मनाली से लौटे पंजाब के पर्यटक संदीप सिंह, गगनदीप, राजिंद्रा कौर तथा दिल्ली की दीपाली, हरीश, प्रेम ने कहा कि वे करीब दो घंटे तक फंसे रहे और जाम को खोलने में पुलिस का एक भी जवान मौके पर नहीं था। ऐसे में लोगों को स्वयं ही जाम को बहाल करने के लिए गाड़ी से बाहर आना पड़ा। उधर, एएसपी कुल्लू राज कमार चंदेल ने कहा कि वामतट पर पुलिस की तैनाती है। लेकिन फोरलेन निर्माण के चलते जाम लग रहा है। दशहरा को देखते हुए एनएचआईए अथॉरिटी से बातचीत की जा रही है कि वह रोड को डबललेन ही रखे। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।