फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका

Wed, 25 Jul 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका
लाहौल-स्पीति के युवाओं को सेना में जाने का मौका
विज्ञापन

लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में सैनिकों की भर्ती नौ से, दो दिन चलेगा प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। भारतीय सेना के लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट में सैनिकों की भर्ती की जा रही है। अडजेंट कमांड मेजर आशीष एस शर्मा ने बताया कि केलांग में लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट की भर्ती नौ अगस्त को शुरू होगी। इसमें लाहौल-स्पीति के पात्र युवाओं को मौका दिया जाएगा।

मेजर ने जिला प्रशासन को पत्र भेज कर भर्ती में सहयोग की अपील की है। बताया कि भर्ती प्रक्रिया 9 और 10 अगस्त तक जारी रहेगी। प्रथम चरण में ग्राउंड और मेडिकल की परीक्षा पास करनी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। कार्यकारी उपायुक्त एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अधिक से अधिक युवा शामिल हो, इसके लिए पंचायत स्तर पर लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिला प्रशासन भर्ती प्रक्रिया को कामयाब बनाने के लिए सेना को हर तरह की मदद देने का प्रयास करेगी। नेगी ने जनजातीय युवाओं से भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed