फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   डेढ़ हजार अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

डेढ़ हजार अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 01 Jul 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ हजार अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में समय से पहले आए मानसून को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। जून माह के अंतिम सप्ताह में मानसून की दस्तक को देखते हुए महकमा अलर्ट हो गया है। बरसात के मौसम में सड़कें बंद न हो, इसको देखते हुए विभाग ने आनी, बंजार, कुल्लू व जनजतीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के करीब 1500 कर्मचारियों, अधिकारियों की छुट्टियों को 31 अगस्त तक रद्द कर दिया है। इसको लेकर लोनिवि ने आदेश जारी कर दिए हैं।
घाटी में प्री मानसून की मूसलाधार बारिश से मकहमा हरकत में आ गया है और अधिकारियों को बरसात के मौसम से निपटने के अलावा भूस्खलन से संबंधित संवेदनशील इलाकों पर जेसीबी, डोजर व अन्य मशीनरी की उचित व्यवस्था रखने को भी कहा गया है। लोनिवि बंजार के अधिशाषी अभियंता चमन लाल ठाकुर ने कहा कि मानसून पहुंच गया है। बरसात में बंद होने वाली सड़कों को समय रहते खोलने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश विभाग के कनिष्ठ अभियंता तक के अधिकारियों पर लागू है।
विज्ञापन


जिला में 120 सड़कें भूस्खलन से प्रभावित
बरसात के दौरान भूस्खलन के लिहाज से जिला कुल्लू अति संवेदनशील है। एनएच-305 तथा लारजी-सैंज मार्ग के अलावा पीज, बरशैणी, रोहाचला, कुठेड़-करशाला, छमाहण, कांड़ीबाग, शांघड, बस्तोरी, जाणा, मलाणा के अलावा खराहल, लगवैली, मणिकर्ण, सैंज, आनी तथा बंजार इलाके की करीब 120 से अधिक ऐसी सड़कें हैं, जो बरसात में यातायात के लिए प्रभावित हो जाती हैं। इसके कारण बागवानों का सेब फंस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed