{"_id":"5af1c3764f1c1b62098b9055","slug":"41525793654-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कों को मिले 2000 करोड़: रामस्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी संसदीय क्षेत्र की सड़कों को मिले 2000 करोड़: रामस्वरूप
Updated Tue, 08 May 2018 09:18 PM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण (कुल्लू)। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत लगभग 2000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किए गए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सांसद मंगलवार को मणिकर्ण घाटी में जगरांईनाला-पुलगा सड़क के भूमि पूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के लिए भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से लगभग एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस सड़क के निर्माण से मणिकर्ण घाटी के दुर्गम गांवों के बाशिंदे लाभान्वित होंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार ने अगले वर्ष तक सभी गांवों को सड़कों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए बड़े पैमाने पर सड़कों के निर्माण कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना और अन्य योजनाओं से किसानों की तकदीर बदलने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है तथा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों-बागवानों से फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील भी की। सांसद ने बताया कि देश के सभी गरीबों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार एक ऐसी स्वास्थ्य बीमा योजना लाने जा रही है जिससे 50 करोड़ से अधिक लोगों का एक वर्ष में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त हो जाएगा। इस अवसर पर रामस्वरूप शर्मा ने तुलगा के महिला मंडल को एक लाख देने की घोषणा भी की। इससे पहले पूर्व सांसद महेश्वर सिंह और बीडीसी सदस्य यादविंद्र सिंह ने रामस्वरूप शर्मा का स्वागत किया तथा क्षेत्र की मांगें रखीं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हिमांशु बिष्ट और अन्य मौजूद रहे।