फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   परिवहन मंत्री के जिला में नहीं बन रहे फिटनेस सर्टिफिकेट

परिवहन मंत्री के जिला में नहीं बन रहे फिटनेस सर्टिफिकेट

Thu, 15 Feb 2018 06:20 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री के जिला में नहीं बन रहे फिटनेस सर्टिफिकेट
परिवहन मंत्री के जिला में नहीं बन रहे फिटनेस सर्टिफिकेट
विज्ञापन

चार महीनों से एनओसी देने के साथ नहीं हो रहे वाहन ट्रांसफर
परेशान वाहन मालिकों ने उपायुक्त कुल्लू से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। क्षेत्रीय परिवहन विभाग कुल्लू में वाहनों से संबंधित कई कार्य तीन-चार महीनों के बाद भी नहीं हो रहे हैं। इसके लिए वाहन मालिकों को बार-बार आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के लिए जब यह लोग कार्यालय पहुंचते हैं तो दफ्तर में उन्हें कोई भी कर्मचारी नहीं मिलता है। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार को उपायुक्त कुल्लू से शिकायत की है।
पूर्ण चंद ठाकुर, चुनी लाल, कर्म चंद, सोमदेव, प्रदीप कुमार, भूषण सिंह, टेक सिंह, धीरज, प्रेम चंद, अनूप, अशोक कुमार, लाल चंद, सेस राम, अमरनाथ, झाबे राम, अंकित महाजन, ऋषि राज, दिनेश कुमार, अमित शर्मा और सुनील कुमार ने कहा कि अधिकतर बार उन्हें आरटीओ कार्यालय में कर्मचारी नहीं मिलते हैं। अगर मिलते भी हैं तो नेट नहीं चल रहा आदि बहाने कर देते हैं। इन लोगों ने यहां तैनात कर्मचारियों पर मनमानी करने तथा समय पर कार्यालय नहीं आने का भी आरोप लगाया है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद भी तीन-चार माह से वाहन मालिकों को फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

डोला सिंह, विक्रम तथा गोपाल सिंह का कहना है कि वाहन संबंधित कार्य जैसे वाहन ट्रांसफर, एनओसी, पंजीकरण तथा एचपीए रद्द करने के कामकाज को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा वाहन मालिकों ने हर कार्य के लिए कंप्यूटर सर्विस चार्ज वसूल रहे हैं। आरटीओ कार्यालय मेें समय पर काम नहीं होने से पुलिस व आरटीओ फ्लाइंग द्वारा उनसे जुर्माना वसूला जाता है। उपायुक्त कुल्लू ने वाहन मालिकों को आश्वासन दिया है कि इसके बारे में आरटीओ को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो जाएगी। इस स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। आम लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी यह उनकी प्राथमिकता है।- गोविंद सिंह ठाकुर परिवहन मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed