फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वीरभद्र दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

वीरभद्र दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
वीरभद्र दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लाहौल-स्पीति दौरे को लेकर जिला प्रशासन समेत कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई है। पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस की रिजर्व बटालियन केलांग पहुंच गई है। डीसी ने तमाम विभागीय अध्यक्षों के साथ बैठक कर सरकारी योजनाओं की जानकारियां जुटाई हैं। जबकि, कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के दौरे को कामयाब बनाने के लिए अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी है। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सीपीएस ठाकुर रघुवीर सिंह ने उपायुक्त देवा सिंह नेगी से मिलकर दौरे में निर्धारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की समीक्षा की। जबकि, विधायक रवि ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रूपरेखा तैयार करने में जुटे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सात जुलाई को हेलीकाप्टर से तिंदी हेलीपैड उतरेंगे। वहां मेला ग्राउंड का शिलान्यास करने के बाद उदयपुर की तरफ सड़क से रवाना होंगे, जहां पर वह जनसभा को संबोधित करेंगे। ठाकुर रघुवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लाहौल-स्पीति की विकास के लिए कभी बजट की कमी नहीं आड़े आने नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनके आशीर्वाद से ही लाहौल-स्पीति के 99 फीसदी गांव आज सड़क सुविधा से जुड़ चुके हैं, जबकि हर गांव में स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र खुले हैं। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि घाटी के लोगों की हर मांग को मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। वीरभद्र के मार्गदर्शन पर आज लाहौल-स्पीति प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, घाटी के लोगों में चुनावी साल में सीएम से किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed