फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   39 candidates sweated it out for these posts.

Kullu News: तीन पदों के लिए 39 अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना

Fri, 17 Apr 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
39 candidates sweated it out for these posts.
ज में पशु मित्र भर्ती के दोरान भाग लेते युवा
सैंज (कुल्लू)। पशुपालन विभाग की पशु मित्र योजना के तहत शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण खेल मैदान सैंज में शारीरिक दक्षता परीक्षण (ग्राउंड टेस्ट) करवाया गया। पशु औषधालय रैला, बटाहड़ और पशु चिकित्सालय गुशैणी में भरे जाने वाले एक-एक पद के लिए कुल 39 युवा शारीरिक परीक्षण में उपस्थित हुए। युवाओं में पशु मित्र भर्ती को लेकर उत्साह देखने को मिला। युवा पशु मित्र भर्ती के लिए सुबह ही खेल मैदान में पहुंच गए थे।
विज्ञापन

एसडीएम बंजार पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती गई। तीन पदों के लिए कुल 57 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 39 अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करने की चुनौती में 39 में से 32 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि सात अभ्यर्थी शारीरिक मानकों को पूरा न कर पाने के कारण दौड़ से बाहर हो गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सैंज सावित्री देवी, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. गणेश शर्मा और सैंज पशु चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. अपूर्वा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि सफल अभ्यर्थियों की सूची आगामी चयन प्रक्रिया के लिए तैयार की जा रही है। पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की जा रही इस भर्ती से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed