फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   38 children learnt skiing techniques in Triloknath

Kullu News: त्रिलोकनाथ में 38 नौनिहालों ने सीखी स्कीइंग की तकनीक

Tue, 17 Mar 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
38 children learnt skiing techniques in Triloknath
सिस्सू/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिंदू और बौद्ध धर्म के पवित्र स्थान अवलोकेतश्वर मंदिर त्रिलोकीनाथ की स्की ढलान पर 38 नौनिहालों ने बर्फ की चादर पर स्कीइंग की तकनीक सीखी। दस दिनों तक आयोजित एलिमेंट्री कोर्स का मंगलवार को समापन हुआ। इसका आयोजन जिला लाहौल-स्पीति शरदकालीन खेल संबंधित एसोसिएशन केलांग ने किया। इसमें प्रशिक्षण लेने के लिए त्रिलोकनाथ, किशोरी, हिंसा और शकोली के 38 नौनिहालों ने त्रिलोकनाथ की ढलान पर खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष नोरबू पांस ने कहा कि बर्फबारी के बाद लाहौल-स्पीति में शरदकालीन खेल विभिन्न क्षेत्रों में करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे से दूर रहने के लिए साहसिक खेलों में रुचि दिखाए। उधर, पर्वतारोहण संस्थान एवं खेल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर ने कहा विधायक अनुराधा राणा के सहयोग से लाहौल-स्पीति में विभिन्न स्थानों पर स्कीइंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed