{"_id":"5c35fa9ebdec2256db062cbf","slug":"31547041438-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की पांच आटा मिलों से भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की पांच आटा मिलों से भरे सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। जिला कुल्लू के गोदामों, फ्लोर मिलों तथा सरकारी डिपुओं में बुधवार को भी छापामारी की गई। विभाग की इस कार्रवाई से जिलाभर में हड़कंप मच गया है।
छापामारी अभियान के तहत बुधवार को विभाग के अधिकारियों ने जिले की करीब पांच आटा मिलों से आटे के नमूने लिए। महान रोल फ्लोर मिली जिया, महोदव रोलर फ्लोर मिल छनेट, मणिकर्ण फ्लोर मिल शमशी, मनाली फ्लोर मिल बजौरा और जमदग्नि रोलर फ्लोर मिल पतलीकूहल में दबिश देते हुए सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए शिमला स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया है। इससे पहले विभाग की टीम ने आठ जनवरी को बंजार, सिधवां, मौहल, अप्पर ढालपुर, लोरन, कोलीबेहड़, डोभी, रायसन, दुआड़ा और कोयल गांव के डिपुओं में चावल, गेहूं और चीनी के 14 सैंपल भरे थे। सात जनवरी को जिला में खाद्य वस्तुओं के गोदामों में दबिश देते हुए चावल व आटे के नौ सैंपल लिए थे।
जिले की पांच मिलों में छापामारी कर आटे के नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए शिमला प्रयोगशाला भेज दिया है। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता व मिलावट को देखते हुए विभाग की जांच जारी है। इस तरह की छापामारी चलती रहेगी।
विज्ञापन
-पुरुषोत्तम सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक