{"_id":"5c110d39bdec221c9029c560","slug":"31544621369-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी से एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध, दो बसे फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी से एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध, दो बसे फंसी
Updated Wed, 12 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में बुधवार को तीसरे दिन भी बारिश, बर्फबारी का दौर जारी रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी से औट-लुहरी-सैंज हाईवे 305 के साथ एक दर्जन सड़कें पूरी तरह से बंद हो गई हैं।
जलोड़ी दर्रा बंद होने से एचआरटीसी कुल्लू की दो बसें आनी में फंस गई हैं। इसमें एक बस को वाया करसोग होकर कुल्लू लाया जा रहा है। बंजार-छतरी रूट की एक बस गाड़ागुशैणी में बर्फ के बीच फंस गई है। सड़कों के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई किलोमीटर तक कड़ाके की ठंड में पैदल सफर करना पड़ा। हाईवे-305 के अवरुद्ध होने से सवारियों को सोझा सेे ही पैदल ही जाना पड़ा है। इनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे। जलोड़ी दर्रा में 25 सेंटीमीटर और सोझा में 10 सेंटमीटर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की है। जिले के कई क्षेत्रों में सर्दी का पहला हिमपात हुआ। इससे किसान-बागवान भी चहक उठे हैं। बर्फबारी से कुल्लू से आनी, रामपुर, बागीपुल, मनाली से सोलंगनाला, पलचान, कोठी, जाणा, मलाणा, छतरी, गाड़ागुशैणी, भल्याणी, खौली, कोठी, रोहाचला व करशाला सहित एक दर्जन से अधिक सड़कों पर बस सेवा बंद हो गई है। तेज राम, आलम चंद, संजू, निखिल, प्रेम सिंह, राम लाल, लीला चंद, रमेश तथा अमर सिंह ने कहा कि जलोड़ी दर्रा घियागी से आगे यातायात के लिए बंद है और लोग जान जोखिम में डालकर पैदल गंतव्य की ओर आवाजाही कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने पर्यटकों व आम लोगों को संवेदनशील जगहों की ओर न जाने की हिदायत दी है।
इन इलाकों में हुई सर्दी की पहली बर्फबारी
कुल्लू। जिला कुल्लू के कई इलाकों में इस बार सर्दी का पहला हिमपात हुआ है। जिले की लगवैली, सैंज, बंजार के अलावा बाह्य सराज आनी के निचले क्षेेत्रों तक बर्फ हुई। करर्शईगाड़ घाटी के जैबाग, चवेल, बंजार के सोझा, जिभी तथा उपमंडल बंजार के सामने लगते गांव तक बर्फ तीन से पांच सेंटीमीटर तक पड़ी।