फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्कूलों में चाचा नेहरू किए याद, रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत

स्कूलों में चाचा नेहरू किए याद, रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत

Wed, 14 Nov 2018 06:55 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में चाचा नेहरू किए याद, रंगारंग कार्यक्रम किए प्रस्तुत
कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/नग्गर/बंजार/हरिपुर। जिला कुल्लू में बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों को पंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। सारी भेखली स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू का जन्म दिवस मनाया।
प्रधानाचार्य छेतन डोलमा ने कहा कि छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पीटीआई होशियार सिंह ने कार्यक्रम का आगाज किया। जमा दो की नीलिमा ने घड़ा फोड़कर में पहला, चम्मच रेस में आशीष ने पहला और आंचल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की प्रीती प्रथम रही। बुक बैलेंस मुकाबले के जूनियर वर्ग में मोनिका पहले, पूजा दूसरे, वरिष्ठ वर्ग में संतोष पहले, लंगड़ी रेस जूनियर वर्ग में तुषार व आर्यन पहले, रमेश और आशीष दूसरे, वरिष्ठ वर्ग में अरुण, उमेश पहले, उर्मिला-वनिता दूसरे स्थान पर रहे। चेयर रेस में रिंकू पहले, राहुल दूसरे, वरिष्ठ वर्ग में नीलम पहले, तिलक राज दूसरे स्थान पर रहे। भुट्टि वीवर्स कोऑपरेटिव सोसायटी परिसर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। भुट्टिको के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान भुट्टिको उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, निदेशक महिंद्र सिंह ठाकुर, मोहर सिंह, मदन लाल, टिकम राम, निर्मला देवी, भुट्टिको के मुख्य महाप्रबंधक रमेश ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक विजय सिंह ठाकुर, महाप्रबंधक गुलाब सिंह, प्रेम चंद, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक एवं भारत सरकार जनजातीय क्षेत्र के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने डीएवी मनाली में छात्रों के साथ बाल दिवस मनाया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने छात्रों को बाल दिवस की बधाई देकर मिठाई बांटी गई। क्रिश्चियन नर्सिंग संस्थान ढालपुर में भी बाल-दिवस की धूम रही। संस्थान की प्रिंसिपल दीपिका शर्मा, निदेशक सुखदेव मसीह ने कहा कि छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान दिया, सारिका आदि मौजूद रही। कैंब्रिज स्कूल मौहल में बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राजीव सिंह रौतेला ने लघु नाटिका मस्ती की पाठशाला, शिक्षक शेर सिंह, वर्षा, नेहा की प्रस्तुतियों का बच्चों का मन मोह लिया। लरांकेलो के परी एंजल मॉडल स्कूल में बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल के मुख्य प्रबंधक कमल ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में बताया।
विज्ञापन


बाल दिवस पर रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत
बंाजार। बंजार के दर्जनों सरकारी और निजी स्कूलों में बाल दिवस पर रंगारग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार, सैंट मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बंजार, ग्रेट हिमालयन पब्लिक स्कूल, डीएवी बंजार, ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल, गुरुकुल स्कूल बंजार, एमपीएस बंजार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिभी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में चाचा नेहरू को याद किया गया। इस दौरान हरीश गुलेरिया, नीरत सिंह, देशराज नेगी, बीरवल ठाकुर, किरण डांग, मणिलाल पुरोहित, पूजा शर्मा, बलवीर दुग्गल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायन प्रतियोगिता गुंजन में आंचल प्रथम
कुल्लू। भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल-दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पृषा, डेजी, अग्रज, मोहित, स्वेच्छा, प्रणवी, इशिता, परिहार, अंकित, अक्षत, प्रणवी, यशस्वी ने हिस्सा लिया। स्कूल की संस्थापक स्व. देवरानी की स्मृति में जूनियर गायन प्रतियोगिता गुंजन में आंचल पहले, शबनम दूसरे, श्रुति तीसरे, सीनियर वर्ग में रिभव पहले, प्रियंका दूसरे, कनक व नयन प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान उर्वशी सूद, रीना कात्यायन, इंदु बाला, प्रीति शर्मा, जीवन आदि मौजूद रहे। आनंद मार्ग स्कूल में बाल दिवस पर आयोजित चम्मच रेस में माइरा कश्यप व रियांश पहले, सीतामणि व यश दूसरे, हेमलता व तन्मय तीसरे, प्राथमिक वर्ग में यशिका पहले, दिशा दूसरे, गुंजन तीसरे, तीन टांग रेस में रोहित, राहुल की जोड़ी पहले, करण व विवेक दूसरे, सुई धागा प्रतियोगिता में स्वाति पहले स्थान पर रही। वरिष्ठ वर्ग ढूंढो और पाओ में प्रदीप पहले, विशाल दूसरे, धर्मेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान स्कूल प्रबंधक आचार्य तक्षदेवानंद, मुख्याध्यापक यानचंद आदि मौजूद रहे।


नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। पंचायत परिषद की प्रधान प्रेमलता ठाकुर ने नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, उप प्रधान गुलजार भारती, शशिपाल सिंह, हेमंतदास पंथी, इशरा ठाकुर, जिला प्रधान नीरज ठाकुर, सेनापाल शर्मा, सवित्रा देवी, सुंदर सिंह बोध, अमरा देवी, भगवान सिंह बोध, सोनू बोध आदि मौजूद रहे। उधर, जरड़ के ब्रह्मऋषि स्कूल में भी बाल दिवस की धूम रही। प्रबंधक स्वयंप्रभा, प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एलकेजी से प्रज्ञान, पहली से कार्तिक, तीसरी से नम्रता ने पहला स्थान प्राप्त किया। दौड़ में दिवांगना, माधवी, हिमांशी, दिव्यांशी, जागृति, संजेल, अक्षय अव्वल रहे। हाई स्कूल जिंदौड़ में भी बाल दिवस मनाया गया। सपना, आस्था, बुद्धि सिंह, मंगली, सुषमा, नेहा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। सीसे स्कूल हरिपुर में भी बाल दिवस प्रधानाचार्य पलदन दोरजे की अध्यक्षता में मनाया। इसमें रंगारंग कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं करवाई गई। विबग्योर वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया गया। फैंसी ड्रेस में रूपाली पहले, कृतिका डढवाल दूसरे, समर्थ पाल तीसरे, पहली, दूसरी व तीसरी कक्षा वर्ग से संकुल पहले, काव्या दूसरे, आराध्या तीसरे, पोटेटो रेस में कशिश पहले, अदिति दूसरे, वंशिका तीसरे, हिटिंग द टिन में मोनल पहले, कैच ट टॉफी में मोक्ष पहले, म्यूजिकल चेयर रेस में अस्तित्व पहले, अभिनंदन दूसरे स्थान पर रहे। इस दौरान निदेशक जेएन शर्मा, एलएम शर्मा, प्रधानाचार्य खुशाल पराशर, रोहित पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed