फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आवास बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

आवास बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आवास बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
स्वार। ग्राम विकास अधिकारी पर आवास बनवाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने न देने पर अभद्र व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाये जाने की मांग की ।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव गद्दीनगली के मंझरा छिद्दा वाला निवासी चंद्रपाल ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर शिकायत की है कि वह भाजपा कार्यकर्ता है और गांव के बूथ का अध्यक्ष भी है। मुख्यमंत्री योजना के तहत गांव में आवास बनवाये जा रहे है आरोप लगाया गया है कि गांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी आवास बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांग रहा है। पात्र व्यक्ति पैसा नहीं दे पा रहा है, तो उसका नाम सूची से काट कर निकाल रहा है।जब उसने भी पैसे देने से मना किया तो ग्राम विकास अधिकारी ने अभद्र व्यवहार व गाली गलौच कर मारपीट की ओर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी ।पत्र में निष्पक्ष जांच कराकर ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी ने अपने ऊपर लगाये गए आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed