फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर में पानी की सप्लाई में अब दो घंटे की कटौती

शहर में पानी की सप्लाई में अब दो घंटे की कटौती

Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहर में पानी की सप्लाई में अब दो घंटे की कटौती
शहर में पानी की सप्लाई
विज्ञापन

में अब दो घंटे की कटौती
लोगों को सुबह-शाम एक-एक घंटा ही मिल रहा पेयजल
मानसून आने तक कम नहीं होंगी आईपीएच की मुश्किलें
40 लाख की जगह मात्र 25 लाख लीटर की सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। शहर को जोड़ी गई खलाड़ानाला-कुल्लू पेयजल स्कीम का पानी और भी घट गया। पानी की सप्लाई 40 लाख लीटर से घटकर 25 लाख लीटर रह गई है। जिससे आधे शहर के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मानसून के सक्रिय होने तक घाटी में पेयजल की समस्या रहेेगी और आईपीएच विभाग की मुश्किलें भी तब तक कम नहीं होगी। ऐसे में विभाग को अभी करीब दो सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। शहर में अमूमन पेयजल की सप्लाई सुबह और शाम के समय दो-दो घंटे की रहती है लेकिन अब पेयजल स्रोत में पानी की मात्रा घटने से पानी की सप्लाई चार की जगह मात्र दो घंटे ही मिल रही है।
आईपीएच विभाग के शहर व अन्य जगहों पर बनाए गए वाटर स्टोर टैंकों को भरने में भी चार घंटे का समय लग रहा है। जबकि पहले इन टैंकों को भरने में डेढ़ घंटे का समय लगता था। हालांकि आईपीएच विभाग ने अब स्थिति नियंत्रित होने का दावा किया। जिला मुख्यालय कुल्लू के सुल्तानपुर, अखाड़ा बाजार, गांधीनगर, शास्त्री नगर, देवधार, बाला बेहड़ आदि इलाकों में पेयजल की किल्लत काफी महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

शहरवासी देव राज, पन्ना लाल, किशोरी लाल, महेंद्र सिंह, लाल सिंह, प्रकाश ठाकुर, सुभाष, प्रेम सिंह, संतोष, हिरा लाल, चमन लाल और संजीव कुमार ने कहा कि उन्हें सुबह शाम एक-एक घंटे ही पानी की सप्लाई मिल रही है। जिस कारण पानी की टंकियां नहीं भर रही हैं। शहर में लगे सार्वजनिक नलों में भी पानी समय पर नहीं आ रहा है। हालांकि विभाग शहर को 24 घंटे पेयजल देने की बात कर रहा है। बावजूद शहर में बन रही करीब 40 लाख लीटर की नई स्कीम सुचारू नहीं हो सकी है। इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सिंतबर 2017 को कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पानी समस्या अब पूरी तरह से दूर होगी। शहर को जल्द ही 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। शहर के लोगों को बनाई गई 23 करोड़ की पेयजल स्कीम की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जिसे अब नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।-केआर कुल्लवी अधिशाषी अभियंता आईपीएच कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed