फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आईपीएल लाइव को देखने उमड़ी भीड़

आईपीएल लाइव को देखने उमड़ी भीड़

Sat, 28 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल लाइव को देखने उमड़ी भीड़
आईपीएल लाइव को देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन

ढालपुर में हर वर्ग के लोगों में दिखा भारी क्रेज
चेन्नई सुपर किंग तथा मुंबई इंडियंस के बीच हुआ मैच
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बीसीसीआई द्वारा ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लाइव दिखाए जा रहे आईपीएल मैच के पहले मुकाबले में ढालपुर मैदान में क्रिकेट प्रेमियों में भारी क्रेज देखने को मिला। भले ही मैच एक स्क्रीन के द्वारा लाइव दिखाया गया बावजूद हजारों की संख्या में उमड़ी हर वर्ग ने खूब लुफ्त उठाया। आठ बजे से शुरू हुआ चेन्नई सुपर किंग तथा मुंबई इंडियंस के मुकाकले को देखने के लिए शाम पांच बजे से आयोजन स्थल पर युवाओं को पहुंचना शुरू हो गया था। मैच शुरू होने तक ढालपुर मैदान में हर वर्ग के लोग पहुंचे और अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए जश्र मनाया। मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों की संख्या अधिक रही। मैचे देखने पहुंचे जगदीश ठाकुर, सुभाष, केवल सिंह, संजय कपूर, इशिता, नेहा, उर्मिला, उर्वशी, नम्रता, दीपक तथा चमन सिंह ने कहा कि बेशक आईपीएल का मुकाबला चेन्नई में हुआ हो लेकिन उन्होंने ढालपुर में लाइव मुकाबले की तरह आनंद लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबले हर साल आयोजित किए जाने चाहिए। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह व महासचिव शिव कूपर ने कहा कि ढालपुर में आईपीएल के तीन मुकाबले दिखाए जाएंगे। 29 अप्रैल को दो मैच होंगे पहला मुकाबला जयपुर में शाम चार बजे राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद तथा दूसरा मैच बंगलुरू में शाम आठ बजे से रॉयल चैलेंजर बंगलौर तथा कोलकाला नाइट राइडर के बीच खेला जाएगा।
........रोशन ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed