{"_id":"595d14d64f1c1b33728b458a","slug":"31499272406-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अठारह साल में मात्र दो किमी ही बनी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अठारह साल में मात्र दो किमी ही बनी सड़क
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। लेारन-सरली सड़क के शिलान्यास को 18 साल बीत गए हैं, लेकिन सड़क अभी तक मात्र दो किलोमीटर ही बन पाई है। सड़क का निर्माण कार्य ठप होने से गुस्साए बस्तोरी पंचायत के ग्रामीण बुधवार को सदर विधायक महेश्वर सिंह अगुवाई में लोनिवि कुल्लू के अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में मिले और स्थिति के बार में अवगत करवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अठारह सालों में छह किलोमीटर में से मात्र दो किमी सड़क ही बन पाई है। ग्रामीण भाग चंद, दीप चंद, जय सिंह, देवी सिंह, दलीप सिंह, गंगा राम, हरि सिंह, देवी सिंह, विशन सिंह, राम लाल, जय चंद, सत्य प्रकाश, हीरा देवी, सरोजनी देवी, बीना देवी, रूप चंद, किशोरी लाल, तारा चंद, नारायण सिंह, विनोद, रामनाथ, सुंदर सिंह, कमला देवी तथा लाल चंद ने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ होने के बाद भी उनकी पंचायत सड़क सुविधा से वंचित है। पंचायतवासियों ने सड़क की समस्या कई बार उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो सका है। पंचायत में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर मरीज को पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। सब्जी और सेब की फसल को भी मजदूर पीठ पर उठाकर सब्जी मंडियों में पहुंचाने के लिए विवश हैं। इस दौरान विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि दो किलोमीटर तक बनी लोरन-सरली सड़क से आगे 800 मीटर जीप योग्य सड़क बनाने की बात हुई है। जिस जगह से सड़क का निर्माण होना है, उसमें पेयजल स्कीम की पाइप बिछी है। ऐसे में जल्द इस समस्या का भी समाधान कर पंचायत के लोगों को राहत दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ जिप सदस्य मंजरी नेगी, निक्कू राम, हेमकला, विक्रम चंद, जगरनाथ और रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन